बिटिया के सवाल

"बिटिया के सवाल"
---------------------------------
मेरी नन्ही बिटिया मेरे पास खड़ी,
आँखों में लिए आँसू की झड़ी;
पूछ रही है मुझे बार-बार,
पापा,कहाँ है मेरी फुलझड़ी?
मैंने कहा-बिटिया,
इस बार फुलझड़ी न बम है,
प्रदूषण फैलता है, इसलिए प्रतिबन्ध है।
बिटिया बोली- पापा,बहाना न बनाओ,
मुझे फुलझड़ी चाहिए, फुलझड़ी लाओ;
मैंने कहा-बिटिया, सच कह रहा हूँ,
बहाना न बना रहा हूँ।
किसने लगाया है प्रतिबन्ध?
बिटिया मुझे पूछने लगी,
क्या प्रतिबन्ध लगाया है?
कसाइयों के हाथो की छुरी,
जो निरीह पशुओं को काटते हैं,
और हम हर दीवाली गौ-माता को तलाशते हैं;
कारखाने और वाहनों के धुएँ,
क्या डी जे अब तक बन्द हुए?
जिनके भड़कीले गीतों में
लोग नाचते-गाते हैं,
कारखानें,वाहनों के धुएँ,
क्या प्रदूषण नहीं फैलाते हैं?
चाची कह रही थी-
कि बिटिया मायके में ही पटाखे चलाती हैं,
ससुराल में तो सिर्फ दीया ही जलातीं हैं;
मैंने कहा-देख बिटिया,
ज्यादा जिद अच्छा नहीं,
सवाल तुम्हारे गलत नहीं,
पर,उत्तर कब तुम्हे मिलेगा,
उसका मुझे भी पता नहीं।
------------------------------------
राम कुमार चन्द्रवंशी
बेलरगोंदी (छुरिया)
जिला-राजनांदगाँव
9179798316
दिनांक-18/10/2017 को दैनिक दावा rjn में प्रकाशित।

Comments

Popular posts from this blog

गुस्सा कभू करव मत

वह ही तो इंसान है

बेरा के गोठ