कुछ काम करो
"कुछ काम करो"
-----------------------------------------------------
कुछ काम करो,कुछ काम करो,
जग में अपना नाम करो;
जब तक मंजिल न मिले,
तब तक न आराम करो।।
आराम,कर्म का है नाशक,
बनना नहीं,आराम-उपासक;
कामयाबी के राह का
है यह शत्रु अत्यंत घातक;
कर्म त्याग, आलस अपनाकर
किस्मत को न बदनाम करो।।
जो करता है कर्म यहाँ
भाग्य उन्ही का बदलता है,
काला दिखने वाला कोयला
तपकर हीरा बनता है;
बनना है अनमोल तुम्हे गर
नित कोई सत्काम करो।।
लक्ष्य तुम्हारा दूर सही,
रुकना,कुदरत को मंजूर नहीं;
रखो सदा ही मन में आस,
होना नही कभी निराश;
चलते रहो प्रकाश के रहते,
यूँ ही न तुम शाम करो।। ***********************************
राम कुमार चन्द्रवंशी
ग्राम+पोष्ट-बेलरगोंदी
वि.खं.-छुरिया जिला-राजनांदगाँव(छ.ग.) 9630715538
03 sep 2017 को sunstar RJN में प्रकाशित।
Comments
Post a Comment