गजब के हैं लोग
"गजब के हैं लोग"
------------------------------------------------
लगा हुआ है लोगों को मोबाईल का रोग,
क्या कहूँ?इस दुनिया में गजब के हैं लोग।
जाते हैं लोग मंदिरों में,चाहते है गर्व मिटाना,
भूलते नहीं है गर्व से अपना फोटो खिंचवाना;
अजीब है इस दुनिया में इंसानों की सोच,
क्या कहूँ?इस दुनिया में गजब के है लोग।
ज्ञान बाँटने वालों की जग में है भरमार,
चलकर राह दिखाने में किन्तु हैं लाचार;
अपने ही हाथों अपना बना रहे हैं जोक,
क्या कहूँ?इस दुनिया में गजब के हैं लोग।
दे रहे हैं जन्मदिन की ऑनलाइन बधाई,
भेज रहे हैं केक और गिफ्ट,साथ में मिठाई;
ऑनलाइन खा रहे हैं लोग छप्पन भोग,
क्या कहूँ?इस दुनिया में गजब के हैं लोग।
वीडियो बनाकर चाहते हैं,लोग प्रसिद्धि अपनी,
अपना-अपना राग है,अपनी-अपनी ढपली;
कर रहे हैं सदुपयोग कोई,कोई दुरूपयोग,
क्या कहूँ?इस दुनिया में गजब के हैं लोग।
----------------------------------------------------------
राम कुमार चन्द्रवंशी
ग्राम+पोष्ट-बेलरगोंदी(छुरिया)
जिला-राजनांदगाँव(छ.ग.)
दैनिक दावा RJN में दिनांक-21/11/17को प्रकाशित।
Comments
Post a Comment