असल मानव

"असल मानव"
---------------------------------------------------------
जग में उनका ही जीवन सफल होता हैं,
       मुश्किलों का जिनके पास हल होता है;
वक़्त कैसा भी हो,किन्तु रोते नहीं,
               उनका ही खुशनुमा कल होता है;
पाता है मंजिल जीवन में वही,
         जिनके मन में भरोसा अटल होता है;
निकम्मा बना पाया कब अपना घर?
          साहसी के भाग्य में ही महल होता है;
जिनकी वाणी में शहद हो,ह्रदय हो निष्कपट,
सही मायने में वही मानव असल होता है।
------------------------------------------------------
राम कुमार चन्द्रवंशी
ग्राम+पोष्ट-बेलरगोंदी
राजनांदगाँव (छ.ग.)
9179798316
8/10/2017 को रविवार को
दैनिक दावा राजनांदगाँव में प्रकाशित।

Comments

Popular posts from this blog

गुस्सा कभू करव मत

वह ही तो इंसान है

बेरा के गोठ