आओ योग करें
"आओ योग करें"
----------------------------------
आओ हम सब योग करें,
तन-मन को निरोग करें;
सुबह-शाम कर प्राणायाम,
खुद को हम बेजोड़ करें।
सोयें समय पर,उठें प्रभात्,
नित्य-कर्म से करें शुरुआत;
लें सुबह की ताज़ी हवा,
लाख टके की है मुफ़्त दवा;
हरी घास पर टहलें थोड़ा,
आहिस्ता,आओ दौड़ चलें।
ह्रदय,लीवर को मजबूत बनायें,
भस्त्रिका,उज्जयी अपनाएँ;
दूर करे दमा,बढ़ाये कान्ति,
आओ करें कपालभाति;
पेट फुलायें और पिचकाएँ,
फिर अनुलोम-विलोम करें।
सुदृढ़ करें हम अपनी पाचन,
करें मण्डूक,उत्तानपादासन;
कमर दर्द को दूर भगायें,
कर चक्रासन और मकरासन;
मानसिक शांति के लिए
पद्मासन सब लोग करें।
आओ थोड़ा ध्यान लगाएँ,
स्मरण-शक्ति को बढ़ाएँ;
त्यागें आलस,स्वस्थ रहें,
हरपल,हरदिन मस्त रहें;
नित्य समय पर उठकर
हम यही क्रिया हर रोज करें।
---------------------------------------------------
राम कुमार चन्द्रवंशी
ग्राम+पोष्ट-बेलरगोंदी(छुरिया)
जिला-राजनांदगाँव
9179798316
दिनाँक-25/10/2017 को दैनिक दावा rjn में प्रकाशित।
Comments
Post a Comment