पीपल
'पीपल'
पीपल पूजा योग्य क्यों?आओ जाने बात।
पीपल देता है सदा,ऑक्सीजन दिन-रात।।1।।
कहते हैं पुराण सब,कहता है विज्ञान।
पीपल है संसार में,तभी है यहाँ प्रान।।2।।
शीतलता दे ग्रीष्म में,और ठण्ड में ताप।
पीपल तरु को काटना,कहा सभी ने पाप।।3।।
रक्तपित्त,विषदोष अरु खाँसी,कफ का कष्ट।
ध्वनियाँ पीपर पात की,कर देती है नष्ट।।4।।
पीपल पाती,छाल,फल,आते हैं नित काम।
ऐसे पीपल पेड़ को,करिये सदा प्रणाम।।5।।
राम कुमार चन्द्रवंशी
बेलरगोंदी(छुरिया)
राजनांदगाँव
06 मार्च 18 को दैनिक दावा में प्रकाशित।
Comments
Post a Comment