समय-समय की बात

समय-समय की बात है
-----------------------
दिल की बात
अपनों के पास
छुपाना नहीं चाहिए,

दिल की बात
हर किसी को
बताना नहीं चाहिए;

मिथ्या कोई वाक्य नहीं,
वाक्य दोनों सही;
दोनों की अपनी औकात है,
बस,समय-समय की बात है।

अपने ही लोग
संसार में
अपनों के काम आते हैं,

अपने ही लोग
संसार में
अपनों को गिराते हैं;
मिथ्या कोई वाक्य नहीं,
वाक्य दोनों सही;
दोनों की अपनी औकात है,
बस,समय-समय की बात है।

जुबान, इंसान को
इंसान से मिलाती है,

जुबान, इंसान को
इंसान से लड़ाती है;
मिथ्या कोई वाक्य नहीं,
वाक्य दोनों सहीं,
दोनों की अपनी औकात है,
बस,समय-समय की बात है।

राम कुमार चन्द्रवंशी
बेलरगोंदी (छुरिया)
जिला-राजनांदगाँव
9179798316

Comments

Popular posts from this blog

गुस्सा कभू करव मत

वह ही तो इंसान है

बेरा के गोठ