जिद्दी मनुष्य (हाइकू)
जिद्दी मनुष्य
--------------------
जिद्दी मनुष्य
दुष्ट गुरु के शिष्य
काम अशिष्ट।।
करे अनर्थ
समझाना ही व्यर्थ
जीवन नर्क।।
हाल ही ऐसा
घर के न घाट के
धोबी का कुत्ता।।
धर्म में शर्म
करे पतित कर्म
शीघ्र ही गर्म।।
जग से आस
अप्रबल विश्वास
सदा निराश।।
अकड़ साथ
झुकाता नहीं माथ
अंत अनाथ।।
राम कुमार चन्द्रवंशी
बेलरगोंदी (छुरिया)
राजनांदगाँव
9179798316
Comments
Post a Comment