हिन्द की तुमको कसम
Subject: हिन्द की तुमको कसम(प्रकाशित दावा ) मधुमालती 2212 2212 =14 मात्राएँ
हिन्द की तुमको कसम
----------------------------
हे हिन्द फौजी,वीर तुम,
हो शब्दभेदी तीर तुम।
विक्रम तुम्ही हो,भीम तुम,
रिपु के लिए हो नीम तुम।।
तुम शेर हो इस देश के,
हो फन तुम्ही तो शेष के।
धर लो प्रतिज्ञा भीष्म के,
हो चक्र तुम श्रीकृष्ण के।।
दुश्मन दिखावे आँख गर,
तांडव मचा दे वार कर।
कर दे वहीं उनको दफन,
नित हो सुरक्षित यह वतन।।
रक्खो बनाये शान को,
इस देश के सम्मान को।
होने न पाये शान कम,
है हिन्द की तुमको कसम।।
राम कुमार चन्द्रवंशी
बेलरगोंदी (छुरिया)
जिला-राजनांदगाँव
9179798316
प्रकाशित दैनिक दावा rjn 24/2/19
Comments
Post a Comment