जगत में हर काम आसान है

(मुक्तक)
   "जगत में हर काम आसान है"

ऐ मनुज! तू क्यों परेशान है?
क्यों खोता अपनी पहचान है?
तू,काम लगन से गर करे तो
जगत में हर काम आसान है।।

तेरे भीतर भी तो ज्ञान है।
पर तू तजता क्यों अरमान है?
तू आत्म-विश्वास न खोये तो
जगत में हर काम आसान है।।

बेशक!जीवन में तूफान है।
पर हर समस्या का निदान है।
तू समाधान गर तलाशे तो
जगत में हर काम आसान है।।

अभी तो छूना आसमान है।
फिर क्यों भटकाता तू ध्यान है?
तू अगर हार नहीं माने तो
जगत में हर काम आसान है।।

राम कुमार चन्द्रवंशी
बेलरगोंदी (छुरिया)
जिला-राजनांदगाँव
9179798316
प्रकाशित दैनिक दावा RJN 27/8/2019

Comments

Popular posts from this blog

गुस्सा कभू करव मत

वह ही तो इंसान है

बेरा के गोठ