वही इतिहास लिखता है
वही इतिहास लिखता है
हारना बड़ी बात नहीं, सहर्ष स्वीकार कीजिए।
गलती कहाँ पर हुई, सुधार कर लीजिए।
जीत से पहले जो हारना सीखता है,
संसार में वही इतिहास लिखता है।
मुश्किलें बहुत हैं,जीवन के पथ पर।
सवार हो जाइए, साहस के रथ पर।
नींद में भी जिस व्यक्ति को लक्ष्य दिखता है,
संसार में वही इतिहास लिखता है।
पर्वतों, घाटियों से नदी की धारा भिड़ती है,
तब जाकर वह सागर से मिलती है।
बाधाओं के आगे जो इंसान टिकता है,
संसार में वही इतिहास लिखता है।
सहज नहीं छूना ऊँचाई आसमान की,
उम्र ढल जाती है चाह में इंसान की।
क्या छोटा,क्या बड़ा, जो सबसे सीखता है,
संसार में वही इतिहास लिखता है।
हार कर बैठना कोई समस्या का हल नहीं,
आलसी आदमी का सँवरता कल नहीं,
हर हाल में जो व्यक्ति सत्कर्म का बीज सींचता है,
संसार में वही इतिहास लिखता है।
राम कुमार चन्द्रवंशी
बेलरगोंदी (छुरिया)
जिला-राजनांदगाँव
Comments
Post a Comment